चक्रधरपुर. मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर नौ जून को

विश्व रक्तदाता दिवस पर नौ जून को शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी मंच के अध्यक्ष प्रतीक साह ने दी.

चक्रधरपुर. विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 9 जून को शहर के सीकेपी दरबार एसी हॉल में सांवरमल कजेरीवाल की याद में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सीकेपी दरबार में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी गई. मंच के अध्यक्ष प्रतिक साह ने कहा कि शिविर को सफल बनाने में समाज के युवा आगे बढ़कर रक्तदान करें. दूसरों का जीवन बचाने में मदद करें. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है. मौके पर अध्यक्ष प्रतीक साह, मयंक केडिया, विपुल अग्रवाल, विजय शर्मा, आकाश काबरा, जतीन साह, शिवम अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सिद्धार्थ केजरीवाल, ऋषभ राज झुनझुनवाला, कमल खेतान, ऋषभ मोहता, दीपक अग्रवाल, अभिषेक केजरीवाल, चैतन्य केजरीवाल, नितेश भगेरिया, अवध खीरवाल, नरेश केडिया, संतोष अग्रवाल, सचिन केजरीवाल, महेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार केजरीवाल, राजेश काबरा, प्रमोद भगेरिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >