नोवामुंडी : नोवामुंडी स्थित मनसा मंदिर प्रांगण में बुधवार को भगवान शिव के मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से शिव चर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजद रहीं. ढोल और झाल की मधुर धुन के साथ महिलाएं भगवान भोलेनाथ के भजनों में लीन होकर भक्ति में डूबी नजर आयी. शाम सात बजे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आरती की गयी. इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
भारी बारिश के बीच मां मनसा मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
नोवामुंडी के मनसा मंदिर में भारी बारिश के बावजूद शिव चर्चा और भजन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भक्ति भाव से भोलेनाथ की आरती में भाग लिया।

भारी बारिश के बीच मां मनसा मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे