लू लगने से बहादुर उरांव बीमार, रांची में इलाजरत

बहादुर उरांव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान तेज धूप में नहीं निकलें.

चक्रधरपुर. लू लगने से पूर्व विधायक बहादुर उरांव बीमार पड़ गये हैं. उन्हें रांची के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मोबाइल पर श्री उरांव ने बताया कि चक्रधरपुर में लू के शिकार हो गये थे. इलाज कराया, पर राहत नहीं मिली. इसके बाद रांची में इलाज करा रहा हूं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है, पर बीमारी के कारण प्रचार में भाग नहीं ले पा रहा हूं. इसका बेहद अफसोस है. उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी चुनाव प्रचार के लिए निकलें तो खाली पेट नहीं रहें. पानी, सत्तू, नींबू पानी या अन्य किसी खाद्य सामग्री का सेवन कर ही निकलें. सुबह और शाम व रात को चुनाव प्रचार करें. तेज धूप में घर पर आराम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >