पश्चिमी सिंहभूम में ASI ने की आत्महत्या, परिजन बोले- काम के दबाव में आकर उठाया ये कदम

पश्चिमी सिंहभूम में पदस्थापित एएसआई कृष्णा साहू खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, परिजनों ने कहा है कि काम के दबाव की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है.

अनिल तिवारी, पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना में पदस्थापित एएसआई कृष्णा साहू ने बुधवार की सुबह 6 बजे खुद को सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यहां पर उनकी पोस्टिंग साल 2021 में हुई थी. हालांकि आत्महत्या की स्पष्ट वजह तो पता नहीं चल सका है. लेकिन परिजनों की मानें तो काम के दवाब में आकर उन्होंने खुदकुशी की.

परिजन बोले- काम के दबाव की वजह से नहीं मिल पा रही थी छुट्टी

मृतक के परिजनों ने बताया कि एएसआई कृष्णा को काम के दबाव की वजह से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी. इस कारण वह अक्सर आत्महत्या करने की बात कहता रहता था. वहीं इस संबंध में पुलिस एसोसिएशन चाईबासा के सचिव संतोष कुमार राय का कहना था कि झारखंड सरकार के नियमावली के मुताबिक हर दो साल सिपाही या जमादार का ट्रांसफर होना चाहिए. लेकिन यहां स्थिति ये है कि 5 साल से 10 साल बाद भी यहां लोगों का ट्रांसफर नहीं होता. काम के प्रेशर की वजह से इस थाने में पदस्थापित कर्मियों का ट्रांसफर नहीं हो पाता है.

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पारस राणा और कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मृत एएसआई कृष्णा का दो बेटा और दो बेटी है. उनका परिवार गुमला जिला के कुलाबीरा गांव का रहने वाला है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है. लेकिन आत्महत्या क्यों और किस कारण से हुई इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मौन धारण किये हुए है.

Also Read: गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम के बाद अब झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >