राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के सामने होगी इवीएम जांच

चाईबासा : इवीएमओ की फस्र्ट लेवल चेकिंग गुरुवार समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम कोषांग में शुरू होगी. राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी सुबह साढ़े दस से शुरू होने वाली इस जांच प्रकिया को देख सकेंगे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इस दौरान इवीएम मशीन की बैटरी, बूथ लेबल व अन्य की जांच होगी. तकनीकी रूप […]

चाईबासा : इवीएमओ की फस्र्ट लेवल चेकिंग गुरुवार समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम कोषांग में शुरू होगी. राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी सुबह साढ़े दस से शुरू होने वाली इस जांच प्रकिया को देख सकेंगे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इस दौरान इवीएम मशीन की बैटरी, बूथ लेबल व अन्य की जांच होगी.

तकनीकी रूप से खामी पाये जाने पर मशीन को बदला दिया जायेगा. परीक्षण मतदान( मॉक पोल) के जरिये इवीएम की विश्वसनीयता परखी जायेगी. राजनीतिज्ञ दल के प्रतिनिधि मॉक पोल के प्रिंट आउट से उसका मिलान कर अपनी सहमति जतायेंगे. सभी राजनीतिक दलो ंके प्रतिनिधियों के सामने इवीएम के कंट्रोल यूनिट के प्रत्याशी सेक्शन और रिजल्ट सेक्शन को सील किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >