पहले दिन कोई नामांकन नहीं

सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट के लिये के लिये नामांकन की प्रकिया बुधवार से शुरू हो गयी. पहले दिन किसी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किया गया. भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा के लिये संजय मिश्र ने 12,500 रुपये जमा कराकर तीन सेट नामांकन पत्र खरीदा. […]

सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट के लिये के लिये नामांकन की प्रकिया बुधवार से शुरू हो गयी. पहले दिन किसी प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किया गया. भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा के लिये संजय मिश्र ने 12,500 रुपये जमा कराकर तीन सेट नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गयी थी.

उपायुक्त कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सुरक्षा के तहत उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दी गयी है. चार चक्का वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. नामांकन के पहले दिन निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया.

26 मार्च तक प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिये नामांकन दाखील करने की प्रकिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरु हो गयी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है. इस दौरान सुबह 11 से अपराह्न् तीन बजे तक रिटर्निग अधिकारी को नामंकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की समीक्षा 27 मार्च को की जाएगी. 29 मार्च को अपराह्न् तीन बजे तक अभ्यार्थी नाम वापस ले सकेंगे. 17 अप्रैल को मतदान होगा तथा 16 मई को मदतान की गिनती होगी.

जुलूस के साथ नहीं आयेंगे प्रत्याशी

चुनाव आचार संहिता के अनुसार जुलूस व वाहनों के साथ प्रत्याशी निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के भीतर नहीं जा सकेंगे. नामांकन के लिये आने वाले प्रत्याशी तीन वाहन का ही उपयोग करेंगे. प्रत्याशी समेत पांच लोग ही निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के भीतर नामांकन दाखिल करने आ सकेंगे. प्रत्याशी के समर्थकों को व वाहनों को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से 200 मीटर के दायरे में रखना होगा. आचार संहिता अनुपालन पर प्रशासन की कड़ी नजर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >