चाईबासा : मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड मंझारी, कुमारडुंगी व मझगांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बिजली समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस के शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन सनातन बिरूवा ने उक्त प्रभावित गांव को दौरा किया. दौरा के बाद श्री बिरूवा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की.
श्री बिरूवा ने कहा कि दो दिनों के अंदर बिजली बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा. तांतनगर में चार दिनों से बिजली गुल : तांतनगर. तांतनगर प्रखंड में मंगलवार से विद्युत आपूर्ति ठप है. तांतनगर विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारी नहीं रहने से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. केंद्र में ताला लटका हुआ है. उधर, तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में आंधी-तूफान से बिजली के पोल, तार आदि टूट कर गिर गये हैं. जिससे बिजली आपूर्ति को काफी नुकसान पहुंचा है. इसको ठीक करने में विभाग को काफी लंब समय लग सकता है.
