जमीनी स्तर पर काम करें कांग्रेसी’

चक्रधरपुर : शनिवार को लांदुपोदा व चैनपुर पंचायत में प्रखंड कांग्रेस कमेटी बंदगांव और चक्रधरपुर प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता दोनों प्रखंडों के अध्यक्ष क्रमशः शीतल पूर्ती और सेलाय मुंडा ने की. मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सिंकु ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर की जन समस्याओं को लेकर […]

चक्रधरपुर : शनिवार को लांदुपोदा व चैनपुर पंचायत में प्रखंड कांग्रेस कमेटी बंदगांव और चक्रधरपुर प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता दोनों प्रखंडों के अध्यक्ष क्रमशः शीतल पूर्ती और सेलाय मुंडा ने की. मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सिंकु ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर की जन समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है,

ताकि लोगों का विश्वास फिर से कांग्रेस के प्रति बढ़े. उन्होंने कहा जितने भी पुराने कांग्रेसी गांव-गांव में हैं, उनके घर जाकर उनसे मिले और पार्टी से जोड़ें. जिला वरीय उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि पार्टी में नौजवानों का रुझान बढ़ा है. लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. बैठक में गोविंद महतो, अंसार अहमद, लक्ष्मण समाड, शैली शैलेंद्र सिंकु, मंगल मुर्मू, पौलुश बोदरा, बसंत तांती, रिंकू तांती, मेघनाथ महतो, जयपाल हेंब्रम, मार्शल सोय, जेम्स पुरती, दुर्गा चरण कोड़ा, बिश्राम साहु, सिका पुरती, सुखलाल बंकिरा, दामू हेंब्रम, चमरू पुरती, शिवचरण पुरती, हरिचरण हेंब्रम, प्रभुदयाल बोदरा, अशोक लोहार, बिश्राम होंनहागा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >