सेल पंप हाउस को बंद कराया

किरीबुरू. पेय जलापूर्ति हुई बाधित, ग्रामीण हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों को अंदर घुसने नहीं दिया किरीबुरू/बड़बिल : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क के कारो पंप हाउस को पचरी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह नौ बजे बंद कर दिया. जिससे जलापूर्ति बाधित हो गयी. ग्रामीणों ने किसी कर्मचारी को पंप हाउस के अंदर […]

किरीबुरू. पेय जलापूर्ति हुई बाधित, ग्रामीण हुए आक्रोशित

ग्रामीणों ने कर्मचारियों को अंदर घुसने नहीं दिया
किरीबुरू/बड़बिल : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क के कारो पंप हाउस को पचरी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह नौ बजे बंद कर दिया. जिससे जलापूर्ति बाधित हो गयी. ग्रामीणों ने किसी कर्मचारी को पंप हाउस के अंदर नहीं जाने दिया. ग्रामीणों का कहना है की सेल प्रबंधन ने पचरी गांव को गोद लिया है. गांव के बगल स्थित कारो नदी पर पंप हाउस से किरीबुरू टाउनशिप एवं प्लांट में पानी भरा जाता है. प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौता के अनुसार पचरी के ग्रामीणों को पंप लाइन बिछा मोटर द्वारा पेयजल की आपूर्ति करनी है. लेकिन, पिछले कुछ दिनों से गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गयी है.
इस संबंध में पूछे जाने पर समरसेबल खराब होना बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होगी, तब तक पंप हाउस को बाधित रखा जायेगा. सेल के अधिकारी पीके पांडा ने कहा कि प्रवेश निषेध जोन में घुस कर ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे से पंप को बंद कर हमारे कर्मचारियों को अंदर घुसने नहीं दिया. ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए हमारे सिविल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खराब पंप को ठीक कर उसे फीट करने गये हैं.
उम्मीद है की रात आठ बजे तक समाधान हो जायेगा. पंप चालू नहीं हो पाता है तो शुक्रवार को पेयजल की आपूर्ति किरीबुरू टाउनशिप क्षेत्र में कर पाना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा की समरसेबल पंप किरीबुरू में ठीक नहीं होता है उसे ठीक करने के लिए बाहर भेजना पड़ता है जिससे परेशानी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >