मनोहरपुर में परिवर्तन दल के साथ बीडीओ ने की बैठक,कहा
मनोहरपुर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ जीतेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में परिवर्तन दल की बैठक की गयी. बैठक में परिवर्तन दल के सदस्य, बीआरपी, सीआरपी, विज्ञान शिक्षक, सेवानिवृत शिक्षक आदि उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ ने संदीपनी समूह का गठन किया गया. यह समूह हर शनिवार को प्रखंड के 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों को विज्ञान,गणित एवं अंग्रेजी विषय की विशेष कक्षा लेगी. कक्षाएं परिवर्तन दल के सदस्य ,विज्ञान के शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा संचालित की जायेगी. इसका मूल उद्देश्य मैट्रिक की परीक्षा मे परिणाम को बेहतर बनाना है. मनोहरपुर में पांच कलस्टर के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जायेगी.
साप्ताहिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. मनोहरपुर में इसकी शुरूआत 22 अप्रैल से होगी. कलस्टर के रूप में ईश्वर पाठक उवि,उउवि रायकेरा, उउवि रेगालबेड़ा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को बनाया गया है. मौके पर यशवंत कटियार, अश्वनी बघेल, राय सिंह हेम्ब्रोम, डमरूधर महतो, राजकिशोर महतो, नंद किशोर महतो ,चंद्रशेखर चौधरी,उमेश महंती, राज किशोर मुखी,राजेंद्र नेवर, पंकज कुमार, मनीष सिंह, रविशंकर शुक्ला, सुभाष मंडल, सच्चिदानंद प्रसाद,रेखा महतो,अंजु कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.
