जगन्नाथपुर फिसड्डी, कार्य में तेजी लायें अफसर-कर्मी : डीसी

ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को सोमवार तक व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बन रहे शौचालय, आवास, डोभा निर्माण कार्यों की डीडीसी सीपी कश्यप ने जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक कर समीक्षा की. निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर डीसी ने अफसरों को फटकार लगायी. कार्यों में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक […]

ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को सोमवार तक व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बन रहे शौचालय, आवास, डोभा निर्माण कार्यों की डीडीसी सीपी कश्यप ने जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक कर समीक्षा की. निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर डीसी ने अफसरों को फटकार लगायी. कार्यों में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक को-ओर्डिनेटर अालोक कुमार साव को डीडीसी ने डांटा. मौके पर मुखियाओं ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए डिमांड आवेदन दिया गया है,
लेकिन राशि के अभाव में शौचालय का निर्माण नहीं हो रहा है. कलैया पंचायत में एक भी शौचालय निर्माण नहीं होने की बात भी उठी. डीडीसी ने सोमवार तक सभी खामियों को पूरा करने का ब्लॉक को-ओर्डिनेटर को निर्देश दिया. डीडीसी ने पंचायत व रोजगार सेवकों से बैठक कर कार्य में तेजी लाने का बीडीओ को निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि जगन्नाथपुर में विकास का ग्राफ काफी कमजोर है. डीडीसी ने कहा कि बैंक प्रबंधन यदि योजना राशि व योजना से संबंधित पेपर वर्क के लापरवाही बरतेगा तो, उस पर भी कार्रवाई होगी. मौके पर बीडीओ आदि उपस्थित थे.
शौचालय निर्माण का इस माह का लक्ष्य: मोंगरा में 200, बड़ानंदा में 150, भनगांव में 200, जैंतगढ़ में 200, छोटामहुलडिया में 200, कलैया में 200, करंजिया में 300, कसिरा में 60, मुंडूई में 300, पट्टाजैंत में 150 सियालजोड़ा में 103, तोड़ांगहातु में 400 शौचालय का निर्माण कराने का डीडीसी ने आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >