2011 में स्वास्थ्य विभाग ने दिया था एनओसी : सचिव

हेल्थ विभाग की जमीन पर स्कूल खेल मैदान का मामला चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सचिव राम अवतार साहू ने बताया कि स्कूल को खेल मैदान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 50 डिसमिल जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र 2001 में दिया था. तत्कालीन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने […]

हेल्थ विभाग की जमीन पर स्कूल खेल मैदान का मामला

चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सचिव राम अवतार साहू ने बताया कि स्कूल को खेल मैदान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 50 डिसमिल जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र 2001 में दिया था. तत्कालीन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था. उन्होंने कहा था कि जमीन स्वास्थ्य विभाग की है,
लेकिन काफी वर्षों से इसका उपयोग नहीं हो रहा है. अगर स्कूल उक्त भूमि खेल मैदान के लिए उपयोग करना चाहता है, तो विभाग को कोई आपत्ति नहीं है. इसके बाद उक्त जमीन की लीज बंदोबस्ती के लिए विद्यालय ने आवेदन दिया था. अंचल अधिकारी कार्यालय से वर्ष 2006 में भूमि सुधार उपसमहर्ता को अभिलेख प्रेषित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश कार्यालय से स्कूल को दिशा निर्देश नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >