शीघ्र करें नाइट गैंग की व्यवस्था

चक्रधरपुर : भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएसटी हेमराज मीना और सीनियर डीपीओ मणिक शंकर से मिलकर कर्मचारियों की समस्या रखी. इस दौरान श्री कुमार ने मांग पत्र सौंपकर तत्काल कर्मचारियों की समस्या को दूर करने की अपील की. श्री कुमार ने […]

चक्रधरपुर : भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएसटी हेमराज मीना और सीनियर डीपीओ मणिक शंकर से मिलकर कर्मचारियों की समस्या रखी. इस दौरान श्री कुमार ने मांग पत्र सौंपकर तत्काल कर्मचारियों की समस्या को दूर करने की अपील की. श्री कुमार ने कहा कि रेलवे में संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से संकेत व दूरसंचार विभाग की अहम भूमिका होती है.

इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्या पर अनदेखी हो रही है. उन्होंने कहा कि एसएंडटी विभाग में नाइट गैंग की व्यवस्था नहीं है. दिन में कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारी ही रात में भी सिग्नल फेल होने पर सिग्नल व टेलीकप उपकरणों को दुरुस्त करते हैं. इससे कर्मचारियों को संपूर्ण विश्राम नहीं मिल रहा है.

सौंपे गये मांग पत्र में एसएंडटी कर्मचारियों को यूनिफार्म कोड, धुलाई भत्ता,नाइट गैंग की व्यवस्था करने आदि मांगें रखी. मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रामलीलन राय, सलाहकार नवीन कुमार मेहता, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार सिंह, राम लग्न प्रसाद, मुकेश कुमार ओम प्रकाश, राय दास गोप, हीरा लाल सरदार मौजूद थे.

जमशेदपुर .13 से 17 अप्रैल तक गिधनी रेलवे स्टेशन पर टाटा-हावड़ा स्टील और हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी. नव वर्ष उत्सव (बंगला नव वर्ष ) श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह आदेश जारी किया है. दोनों ट्रेनों का ठहराव गिधनी स्टेशन पर दोनों ओर से की जायेगी. ताकि पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो. इस आदेश की सूचना खड़गपुर और चक्रधरपुर दोनों रेल मंडल के डीआरएम और वरीय अधिकारी को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >