बाइक से गिर कर तीन युवक घायल

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में संजय तामसोय, जीतेन गोप व अमर मुंडा शामिल हैं. सभी झींकपानी के रहनेवाले हैं. तीनों घायलों को जिला परिषद के उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु ने सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को […]

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में संजय तामसोय, जीतेन गोप व अमर मुंडा शामिल हैं. सभी झींकपानी के रहनेवाले हैं. तीनों घायलों को जिला परिषद के उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु ने सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छोड़ दिया गया. तीनों को हल्की चोटें लगी थी. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे. रास्ते में कुत्ता को बचाने के क्रम में तीनों बाइक से गिर पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >