परमेश्वर पर अटल विश्वास रख दुखों का सामना करें: पुरोहित हालेन

चाईबासा . ईसाई समुदाय ने मनाया खजूर पर्व, चर्चों में हुई विशेष पूजा दुख भोग के पूर्व येरुशलम में प्रवेश कर गये थे प्रभु यीशु जमीन पर जैतून की डाली बिछाकर लोगों ने किया था स्वागत चाईबासा : ईसा मसीह को उनके साथ होने वाले कष्टों का अहसास हो गया था. इसके बावजूद वे अपने […]

चाईबासा . ईसाई समुदाय ने मनाया खजूर पर्व, चर्चों में हुई विशेष पूजा

दुख भोग के पूर्व येरुशलम में प्रवेश कर गये थे प्रभु यीशु
जमीन पर जैतून की डाली बिछाकर लोगों ने किया था स्वागत
चाईबासा : ईसा मसीह को उनके साथ होने वाले कष्टों का अहसास हो गया था. इसके बावजूद वे अपने अनुयायियों के साथ हंसी-खुशी मिलते थे. इसी तरह हमें दुखों से घबराना नहीं चाहिए. धैर्य पूर्वक परमेश्वर पर अटल विश्वास रखते हुए दुखों का सामना करना चाहिए. उक्त बातें पल्ली पुरोहित हालेन बोदरा ने कहीं. वे इसाई समुदाय की ओर से रविवार को मनाया गया खजूर पर्व में भक्तों को प्रभु के बताये गये मार्ग बता रहे थे. उन्होंने कहा कि खजूर पर्व का काफी महत्व है.
प्रभु ईसा मसीह के मरने के 40 दिन पहले से इसाई समुदाय दु:ख भोग मनाते हैं. मिस्सा पूजा में शामिल हुए समुदाय के लोग : खजूर पर्व पर रोमन चर्च में पल्ली पुरोहित फादर हलन बोदरा, फादर सहाय थासन व फादर रंजीत ने मीसा पूजा की. इसमें संजीव कुमार बालमुचु व रंजीत मुंडु की भजन गीत मंडली ने माहौल भक्तिमय बनाया. मिस्सा पूजा में कैथोलिक सभा के अध्यक्ष आशीष बिरुवा, किशोर तामसोय, फूलचंद डाहंगा, वाल्टर बारला, थॉमस, पुनीत बागे, अनिल कुजूर, अमातुस तोपनो, किरण, रोयलेन तोपनो, जीतेन बिरुवा, लुसी बिरुवा, अनिल सुंडी, लिली बेक, जेम्स गागराई, गंगामोती समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >