उर्दू में लिखा जाये प्लेटफॉर्म का नाम : अंजुमन

चक्रधरपुर : अंजुमन तरक्की उर्दू चक्रधरपुर की बैठक रविवार को उर्दू उच्च विद्यालय प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता अंसार अहमद ने की. बैठक के दौरान चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों के नाम बोर्ड पर उर्दू भाषा में लिखे जाने की मांग की गयी. साथ ही तय किया गया कि शुक्रवार को सभी मसजिद कमेटी के […]

चक्रधरपुर : अंजुमन तरक्की उर्दू चक्रधरपुर की बैठक रविवार को उर्दू उच्च विद्यालय प्रांगण में हुई, जिसकी अध्यक्षता अंसार अहमद ने की. बैठक के दौरान चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों के नाम बोर्ड पर उर्दू भाषा में लिखे जाने की मांग की गयी. साथ ही तय किया गया कि शुक्रवार को सभी मसजिद कमेटी के लेटर हेड पर अलग-अलग आग्रह पत्र तैयार कर मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा जायेगा. बैठक में शाहिद अहमद, अनीस जमाल, हाजी अरशद अहमद खान, हाजी अब्दुल हकीम समेत कई अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >