बैंक प्रबंधक पर होगी कार्रवाई

एक ही लाभुक दो बार इंदिरा आवास की राशि भेजी समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक में मामला सामने आया चाईबासा : डीडीसी सीपी कश्यप ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. इसमें सभी बीडीओ को लक्ष्य पूरा करने का डीडीसी ने आदेश दिया. लंबित इंदिरा आवास को चार दिन में […]

एक ही लाभुक दो बार इंदिरा आवास की राशि भेजी

समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक में मामला सामने आया
चाईबासा : डीडीसी सीपी कश्यप ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. इसमें सभी बीडीओ को लक्ष्य पूरा करने का डीडीसी ने आदेश दिया. लंबित इंदिरा आवास को चार दिन में पूरा करने का भी निर्देश दिया है. एक ही लाभुक को दो बार इंदिरा आवास की राशि भेजे जाने का मामला भी सामने आया.
बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक ने एक ही लाभुक को दो बार राशि भेज दी है. मामला तीन साल पुराना है. डीडीसी ने इस मामले की जांच का आदेश बीडीओ को दिया है. जांच के बाद पंजान नेशनल बैंक चाईबासा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पर कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है. मौके पर विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >