अंधविश्वास के खिलाफ लगायी जागरुकता दौड़

युवाओं ने कुरीतियों के खिलाफ लगाये नारे चाईबासा : शराब सेवन, अंधविश्वास और डायन हत्या जैसी कुरीतियों के प्रति जागरुकता के लिए गुरुवार को 52 वर्षीय वैद्यराज तुराम बानरा के नेतृत्व में युवाओं ने 10 किलोमीटर दौड़ लगायी. कुरसी गांव निवासी श्री बानरा ने अंधविश्वास खत्म करने के लिए एक मुहिम छेड़ा है. सदर प्रखंड […]

युवाओं ने कुरीतियों के खिलाफ लगाये नारे

चाईबासा : शराब सेवन, अंधविश्वास और डायन हत्या जैसी कुरीतियों के प्रति जागरुकता के लिए गुरुवार को 52 वर्षीय वैद्यराज तुराम बानरा के नेतृत्व में युवाओं ने 10 किलोमीटर दौड़ लगायी. कुरसी गांव निवासी श्री बानरा ने अंधविश्वास खत्म करने के लिए एक मुहिम छेड़ा है. सदर प्रखंड चौक से दौड़ शुरू होकर गितिलपी चौक, टाटा कॉलेज, तांबो, सिकूरसाई, खपरसाई (बांदासाई), रेलवे फाटक, पोस्ट ऑफिस, महुलसाई होते हुये सदर प्रखंड पहुंचा. इस दौरान सभी ने जागरुकता संबंधी नारे लगाये. इसका शुभारंभ महुलसाई मुंडा धनुर्जय देवगम ने हरी झंडी दिखाकर किया. मौके पर महेंद्र लागुरी, गुरा सिंकू, रमाय बालमुचू, रमाय हांसदा, कैरा हेस्सा, चंद्रशेखर, गोविंद चंद्र गोप, पितवास तामसोय, राम चंद्र गोप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >