चाईबासा : इसबार गर्मी में जल संकट न हो, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कमर कस लिया है. नयी शहरी जलापूर्ति योजना में देरी को देखते हुए विभाग वैकल्पिक सुविधा मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहा है. विभाग दावा कर रहा है कि एक माह में सदर बाजार व बड़ी बाजार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : इसबार गर्मी में जल संकट न हो, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कमर कस लिया है. नयी शहरी जलापूर्ति योजना में देरी को देखते हुए विभाग वैकल्पिक सुविधा मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहा है. विभाग दावा कर रहा है कि एक माह में सदर बाजार व बड़ी बाजार इलाके में 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति की जायेगी.
इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. 15 से 20 दिनों में ट्रायल कर लिया जाएगा. मई से पानी की निर्बाध सप्लाई शुरू कर दी जाएगी. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है. लोग चापाकल की मरम्मत सहित पानी की दिक्कत के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निबटने के लिए विभाग ने जारी किये नंबर