एकल में मयुख बने विजेता

इंटर स्टेट इन्विटेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट. आशुतोष व त्रिनानकुर की जोड़ी चैंपियन चाईबासा : चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडिम में आयोजित एसआर रूंगटा ईस्ट जोन इंटर स्टेट इंविटेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में पश्चिम बंगाल के मयुख घोष विजेता बने. युगल वर्ग में पश्चिम बंगाल की आशुतोष तिवारी व त्रिनानकुर नाग की जोड़ी ने […]

इंटर स्टेट इन्विटेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट. आशुतोष व त्रिनानकुर की जोड़ी चैंपियन

चाईबासा : चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडिम में आयोजित एसआर रूंगटा ईस्ट जोन इंटर स्टेट इंविटेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में पश्चिम बंगाल के मयुख घोष विजेता बने. युगल वर्ग में पश्चिम बंगाल की आशुतोष तिवारी व त्रिनानकुर नाग की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में उत्तराखंड के हिमांशु तिवारी व ध्रुव तिवारी की जोड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया. एकल वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल के मयुख घोष ने त्रिनानकुर नाग को 21-15 व 23-21 से मात देकर खिताब अपने नाम किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के डीआइजी प्रभात कुमार मौजूद थे.
एकल वर्ग के विजेता को 17,500, उपविजेता को 11,500 का पुरस्कार दिया गया. युगल वर्ग के विजेता को 29,500 और उपविजेता को 19,500 का नकद पुरस्कार दिया गया. इसके अलाव पूर्व में खेले गये जिला चैंपियनशिप के पुरुष एकल के विजेता रमीज आलम, उपविजेता सचिन कुमार राना, महिला एकल की विजेता कावेरी नायक व निशा महतो, पुरुष युगल के विजेता रमीज आलम व मनसुर आलम, उपविजेता सचिन कुमार व केतन किशोर तथा महिला युगल के विनर कावेरी नायक व निशा नायक तथा रनर नेहा कुमारी व श्वेता कुमारी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. मौके पर वेस्ट सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पुलिस कप्तान अनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष सह उद्योगपति नंदलाल रुंगटा, झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य सचिव राजू कुमार, मैच कंट्रोलर रंजीत कुमार, अंपायर अमित मोदक, सुशील पूर्ति, पीबी कुजूर, सोनह मुंधड़ा, शिव रतन जोशी, डॉ विजय मुंधडा, असीम सिंह आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन सचिव अशोक जोशी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >