नोवामुंडी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

नोवामुंडी : नोवामुंडी के आजाद बस्ती में शुक्रवार को रिंटू पान के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति खाक हो गयी. घटना सुबह 9 बजे की है. लालिया दास ने विद्युत विभाग को फोन कर बिजली कटवायी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया. […]

नोवामुंडी : नोवामुंडी के आजाद बस्ती में शुक्रवार को रिंटू पान के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति खाक हो गयी. घटना सुबह 9 बजे की है. लालिया दास ने विद्युत विभाग को फोन कर बिजली कटवायी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया. आगजनी से पलंग, रजाई, कंबल, साउंड बॉक्स, कपड़े, छप्पर में लगा रोला, मेन स्विच आदि जल गये. हालांकि आग की लपटें पड़ोसी देवेन पान का घर भी जा पहुंची. लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. आग से देवेन के घर में हल्का नुकसान हुआ है. घटना के बाद उप मुखिया नें प्रभावितों की स्थिति का जायजा लिया. अंचलाधिकारी से प्रभावितों को आपदा राहत कोष से सहयोग का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >