एंबुलेंस के धक्के से बालक का हाथ टूटा

चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत संकोसाई से लुपुंगुटु जानेवाली सड़क पर गुइरा गांव निवासी रोशन लाल तुबिड एंबुलेंस की चपेट में आने से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे घटी. बालक रोशन लाल का दाहिना हाथ टूट गया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार […]

चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत संकोसाई से लुपुंगुटु जानेवाली सड़क पर गुइरा गांव निवासी रोशन लाल तुबिड एंबुलेंस की चपेट में आने से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे घटी. बालक रोशन लाल का दाहिना हाथ टूट गया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बालक साइकिल से गांव लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस (जेएच 05ए-2717) ने ठोकर मार दी. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >