किसी को पैसे न दें लाभुक, बिचौलियों पर होगी कार्रवाई : केडी साह

चक्रधरपुर : नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजना में कोई भी लाभुक किसी भी व्यक्ति को काम कराने के एवज में राशि न दें. यह योजना गरीबों के लिए है और गरीबों को सीधे तौर पर योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा. कोई भी बिचौलिया यदि किसी लाभुक से […]

चक्रधरपुर : नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजना में कोई भी लाभुक किसी भी व्यक्ति को काम कराने के एवज में राशि न दें. यह योजना गरीबों के लिए है और गरीबों को सीधे तौर पर योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा. कोई भी बिचौलिया यदि किसी लाभुक से रुपये की मांग करता है तो इसकी सूचना मुझे दें. अबतक कई वार्ड से बिचौलियों द्वारा राशि मांगे जाने की सूचना मिली है. नगर पर्षद कार्यालय के खर्चा के तौर पर लाभुक से पैसा लिया जा रहा है, लेकिन कार्यालय व नगर पर्षद अध्यक्ष के नाम से जो भी बिचौलिये लाभुक से राशि की मांग कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >