बिनोद सिरका हत्याकांड: 7वां आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने जेटेया मोड़ से दबोचा जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के जामजुई गांव में बीते दो नवंबर को बिनोद सिरका की हत्या व उसके भाई गंगा सिरका को तीर मारने मामले में जेटेया पुलिस ने आरोपी सिदिऊ सिरका को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे जेटेया मोड़ से दबोचा. शुक्रवार […]

गुप्त सूचना पर पुलिस ने जेटेया मोड़ से दबोचा

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के जामजुई गांव में बीते दो नवंबर को बिनोद सिरका की हत्या व उसके भाई गंगा सिरका को तीर मारने मामले में जेटेया पुलिस ने आरोपी सिदिऊ सिरका को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे जेटेया मोड़ से दबोचा. शुक्रवार को उसे चाईबासा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. यहां जमानत नहीं मिलने पर उसे चाईबासा जेल भेजा गया. इस सबंध में आरोपी ने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है.
माओवादी का भय दिखाकर भयादोहन करता था बिनोद : आरोपी सिदिऊ सिरका के अनुसार बिनोद सिरका के तीनों भाई माओवादियों के नाम से ग्रामीणों का भयादोहन करते थे. इस कारण ग्रामीण भयभीत थे. कभी किसी की बकरी, तो किसी का मुर्गा लेकर खा जाते थे. विरोध करने पर माओवादियों का भय दिखाकर धमकी देते थे. ग्रामीण ने मजबूरन बिनोद सिरका की हत्या का निर्णय लिया. थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि हत्याकांड के छह आरोपी पहाड़ सिंह लागुरी, कप्तान, मंगल, सुशील बांदा, प्रीतम सिरका, पतोर सिरका को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >