जेएलएन कॉलेज में खुलेगी कैंटीन

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जायेगी. कैंटीन में नाश्ता-पानी के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था रहेगी. प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने बताया कि कॉलेज में कैंटीन नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी होती थी. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा कैंटीन खोलने का आदेश दे […]

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जायेगी. कैंटीन में नाश्ता-पानी के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था रहेगी. प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने बताया कि कॉलेज में कैंटीन नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी होती थी. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा कैंटीन खोलने का आदेश दे दिया गया है. कैंटीन में उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए कुशल संचालकों से आवेदन की मांग की गयी है. 22 फरवरी तक आवेदन जमा करना है. इसके बाद संचालक का चयन किया जायेगा. कैंटीन से सभी को लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >