मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत कुर्थाबेड़ा गांव में रविवार की रात डायन-बिसाही के आरोप लगाकर ऊपर टोला निवासी वृद्ध महिला मंगलदानी लुगून (62) की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना रात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वृद्धा रिश्तेदार की एक बच्ची के साथ सोयी हुई थी. सूचना पर गांव पहुंची पुलिस शव को थाने ले आयी. मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा.
डायन बताकर वृद्धा की सोते समय गर्दन काटी
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत कुर्थाबेड़ा गांव में रविवार की रात डायन-बिसाही के आरोप लगाकर ऊपर टोला निवासी वृद्ध महिला मंगलदानी लुगून (62) की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना रात को उस […]

डायन बताकर वृद्धा…
घटना के संबंध में मृतका की बेटी रिलन लुगून के मुताबिक गांव में किसी को भी कोई शारीरिक कष्ट होता था, तो लोग उसका दोष मां पर लगाते थे. किसी को मिरगी का दौरा पड़े या फिर किसी को मलेरिया हो, तो प्रभावित होनेवाले लोग उसकी मां को डायन बताते थे. कहते थे यह सब मंगलदानी का कियाधरा है. रिलिन ने आशंका व्यक्त की है कि इसी तरह के आरोप लगानेवालों ने ही उसकी मां की हत्या की है. इधर पुलिस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी है. रिलन के अनुसार घटना के समय वह घर पर नहीं थी. वह मनोहरपुर में किराये के मकान में रहती है.
मनोहरपुर
वृद्धा मंगलदानी लुगून की बेटी ने ग्रामीणों पर लगाये आरोप
पुलिस गांव के पांच लोगों को