टाइब्रेकर में जीत एनएफआर क्वाफा में

सेरसा मैदान. ओएनजीसी मुंबई व एनएफ रेलवे असम के बीच हुआ मुकाबला चक्रधरपुर : सेरसा मैदान में सोमवार को फुटबॉल मुकाबला में एनएफ रेलवे असम ने पीसीए चक्रधरपुर को टाइब्रेकर में हरा कर चौथे र्क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. असम ने चक्रधरपुर को टाइब्रेकर के सडेन डेथ (12-11 गोल) से पराजित कर […]

सेरसा मैदान. ओएनजीसी मुंबई व एनएफ रेलवे असम के बीच हुआ मुकाबला

चक्रधरपुर : सेरसा मैदान में सोमवार को फुटबॉल मुकाबला में एनएफ रेलवे असम ने पीसीए चक्रधरपुर को टाइब्रेकर में हरा कर चौथे र्क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. असम ने चक्रधरपुर को टाइब्रेकर के सडेन डेथ (12-11 गोल) से पराजित कर दिया. 14 फरवरी को एनएफ रेलवे असम और ओएनजीसी मुंबई का मुकाबला चौथे र्क्वाटर फाइनल में होगा. सोमवार को इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में 9वें दिन पीएसए चक्रधरपुर और पीसीए चक्रधरपुर का मुकाबला हुआ. खेल के पहले हाफ में एनएफ रेलवे असम के खिलाड़ी जलेंद्र बर्मा ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी. वहीं दूसरे हाफ के 2 मिनट के बाद 48वें मिनट में पीसीए चक्रधरपुर के मोहम्मद इंदरीश ने गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. इस मुकाबला में चक्रधरपुर के खिलाड़ियों को गोल करने के कई आसान मौके मिले, परंतु चक्रधरपुर की टीम ने तय समय तक असम के खिलाफ गोल कर बढ़त नहीं बना सकी और मैच बराबरी पर रही.
खेल समाप्ति के बाद रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर ने टाइब्रेकर का निर्णय लिया. इस टाइब्रेकर में 12 वीं गेंद पर जाकर निर्णय हो सका. एनएफ रेलवे के खिलाड़ी जी परवीन ने टाइब्रेकर में गोल कर दिया. वहीं पीसीए चक्रधरपुर के खिलाड़ी गुलशन कच्छप ने गोल को असम के गोलकीपर ने रोक दिया. इस जीत के साथ ही एनएफ रेलवे असम टीम चौथे र्क्वाटर फाइनल में पहुंच गयी. रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय रेल रेफरी ओम प्रकाश ने निभाई. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एनएफ रेलवे असम के एनआइ सिंह को मिला. यह पुरस्कार झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के प्रोफेसर नज्म अंसारी ने प्रदान किया. मैच देखने के लिए सेरसा स्टेडियम में सर्वाधिक दर्शकों की भीड़ रही. खेल से अधिक टाइब्रेकर में दर्शकों ने मनोरंजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >