नोवामुंडी माइंस को राष्ट्र विभूषण अवार्ड

नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस को पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फेडरेशन फॉर एक्सेलरेटेड मास एम्पावरमेंट (फेम) ने राष्ट्र विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया है. नयी दिल्ली में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ऑस्कर फर्नांडिस ने नोवामुंडी लोह अयस्क खान के परिचालन मुख्य संजीत कुमार अध्या को सम्मानित […]

नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस को पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फेडरेशन फॉर एक्सेलरेटेड मास एम्पावरमेंट (फेम) ने राष्ट्र विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया है. नयी दिल्ली में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ऑस्कर फर्नांडिस ने नोवामुंडी लोह अयस्क खान के परिचालन मुख्य संजीत कुमार अध्या को सम्मानित किया. महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने कहा कि टाटा स्टील जिम्मेदार खनन में विश्वास रखता है. यह पुरस्कार हमारी टीम के कठिन परिश्रम का परिणाम है.

बहाली मामला: सेल प्रबंधन से बेरोजगारों‍ ने मांगा जवाब
किरीबुरू. किरीबुरू लौह अयस्क खदान में एसीटीटी की 106 पदों पर बहाली में बेरोजगार व खदान प्रभावित गांव के युवकों ने सेल प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर तीन दिनों में जवाब मांगा है. इस बार सेल के जवाब से बेरोजगार संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उग्र आंदोलन करेंगे. यह निर्णय रविवार को सारंडा के विभिन्न गांवों के मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि व बेरोजगारों ने ओपेन थियेटर प्रांगण मेघाहातुबुरू में हुई बैठक में लिया. मौके पर पूनम गिलुवा, रेवती तिरिया, गुरुवारी मुंडारी (सभी मुखिया), संजीव गुप्ता (पंसस), जानुम सिंह सोय (मुंडा कुमडीह), देवधारी कुमार, जयपाल पुरती, हरिशंकर प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >