मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत घाटकुड़ी की दो बच्चियां मानव तस्कर के चंगुल में फंसकर जिंद (हरियाणा) पहुंच गयी हैं. वहां आरपीएफ के प्रयास से दोनों को दलाल के चुंगल से छुड़ाकर फिलहाल जिंद स्थित एक अनाथालय में रखा गया है.
पानीपत (हरियाणा) रेलवे में पदस्थापित रेलकर्मी को ने व्हाट्सअप के जरिये इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. दिल्ली रेल मंडल के पानीपत टेलीकॉम डिपार्टमेंट में पदस्थापित चाईबासा निवासी कनीय अभियंता जगत किशोर होनहागा ने प्रभात खबर को बताया कि दोनों बच्चियों में एक अपना नाम व पिता के बारे में बता रही है. उसने बताया कि मनोहरपुर के घाटकुड़ी निवासी डुगुल चांपिया की बेटी बालेमा चांपिया है. वहीं दूसरी बच्ची कुछ बता नहीं पा रही है. श्री होनहागा ने बताया कि फिलहाल दोनों बच्चियों को जिंद स्थित अनाथालय में रखा गया है. आरपीएफ जल्द दोनों बच्चियों को उनके परिवार वालो तक पहुंचायेगी.
आरपीएफ ने दोनों बच्चियों को दलालों से बचाया
दोनों बच्चियों को जिंद (हरियाणा) के अनाथालय में रखा गया
व्हाट्सअप के जरिये रेलकर्मी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आरपीएफ बच्चियों को जल्द परिजनों तक पहुंचायेगी
