रिश्वत लेते गिरफ्तार एएसआइ बासुदेव की जमानत खारिज

चाईबासा : रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक बासुदेव मेहता की जमानत अर्जी प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने नामंजूर कर दिया. 17 जनवरी 2017 को भालुबासा निवासी शेख सयुब हुसैन के बयान पर थाने में रिश्वत लेने का मामला दर्ज हुआ था. […]

चाईबासा : रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक बासुदेव मेहता की जमानत अर्जी प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने नामंजूर कर दिया. 17 जनवरी 2017 को भालुबासा निवासी शेख सयुब हुसैन के बयान पर थाने में रिश्वत लेने का मामला दर्ज हुआ था. जमादार बासुदेव मेहता को भ्रष्टाचार निगरानी ब्यूरो, जमशेदपुर की टीम ने 17 जनवरी 2017 को शेख सयुब हुसैन से 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था. उसे व्यवहार न्यायालय चाईबासा में पेश कर जेल भेज दिया गया था. उस पर जबरन गाड़ी थाना में रखने का आरोप है.

सिदगोड़ा : 17 जनवरी को भ्रष्टाचार निगरानी ब्यूरो ने रंगेहाथ पकड़ा था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >