बैंक ग्राहकों से आये दिन हो रही छिनतई ने बढ़ाई पुलिस की परेशानी
निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों को जोड़ा जायेगा
घटना होने या बैंक में संदिग्ध दिखने पर शीघ्र मिलेगी जानकारी
चाईबासा : जिले के निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस तकनीक का सहारा लेगी. इसके तहत बैंक अफसरों को सोशल मीडिया (व्हाट्स एप) से जोड़ेगी, ताकि किसी घटना व बैंक में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को त्वरित जानकारी मिल सके.जिला मुख्यालय में आये दिन बैंक ग्राहकों से छिनतई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है. इसके लिए पुलिस अधिकारी रोजाना बैंकों का विजिट कर सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ जांच कर रहे हैं.
बैंकों से पीछा कर लोगों को निशाना बना रहे अपराधी
चाईबासा शहर में हरदिन जिले के विभिन्न क्षेत्र से लोग बैंकों में पैसे जमा और निकासी करते हैं. अपराधी बैंक से उनपर नजर रखते हुए मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते हैं. लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

कैश लाने वाली गाड़ियों में भी कैमरे लगाने का आदेश
पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि एटीएम के अंदर लगने वाले कैमरे छिपे हुए स्थान पर हों, जबकि बाहर लगे कैमरे कम से कम 25 फीट का क्षेत्र कवर करते हों. कैश लाने ले जाने वाली गाड़ियों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें. कैमरों के नियमित रखरखाव व समय पर जांच करने को कहा गया है.