ग्रामीणों ने किया विरोध

झींकपानी. अवैध खनन के साथ वृक्षों की हो रही है अंधाधुंध कटाई 250-300 वृक्षों को कर दिया गया है तहस-नहस झींकपानी : राजंका लाइम स्टोन माइंस के लीज क्षेत्र से बाहर अवैध खनन के साथ वृक्षों को अंधाधुंध कटाई का मामला प्रकाश में आया है. अब तक 250-300 वृक्षों को तहस-नहस कर दिया गया है, […]

झींकपानी. अवैध खनन के साथ वृक्षों की हो रही है अंधाधुंध कटाई

250-300 वृक्षों को कर दिया गया है तहस-नहस
झींकपानी : राजंका लाइम स्टोन माइंस के लीज क्षेत्र से बाहर अवैध खनन के साथ वृक्षों को अंधाधुंध कटाई का मामला प्रकाश में आया है. अब तक 250-300 वृक्षों को तहस-नहस कर दिया गया है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. कोंदोवा व दोकट्टा के ग्रामीणों ने वृक्षों कटाई पर रोक लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर वृक्षों की कटाई की गयी है, वह स्थान ग्रामीणों का पूजा स्थल है. आदिवासी परंपरा के अनुसार छोटा देशाउली (पूजा स्थल) के रूप पूजा की जाती है. ग्रामीणों के अनुसार अवैध खनन व वृक्षों की अवैध कटाई पर वन विभाग व खनन विभाग को जल्द रोक लगा कर कार्रवाई करना चाहिए.
हरे पेड़ों को न काटे ग्रामीण,लगेगा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >