बंदगांव: बानासाई में वनाधिकार समिति की सत्यापन सभा, मुिखया ने कहा

बंदगांव : हुड़ांगदा पंचायत के बानासाई में सामुदायिक वनाधिकार समिति की सत्यापन सभा मुखिया विजय नाग की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुखिया श्री नाग ने कहा की वन ग्राम में रहने वाले लोगों को भी वन ग्राम का लाभ मिलेगा. उन्होंने किसी भी हाल में हरे वृक्ष नहीं काटने की अपील की. उन्होंने […]

बंदगांव : हुड़ांगदा पंचायत के बानासाई में सामुदायिक वनाधिकार समिति की सत्यापन सभा मुखिया विजय नाग की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुखिया श्री नाग ने कहा की वन ग्राम में रहने वाले लोगों को भी वन ग्राम का लाभ मिलेगा. उन्होंने किसी भी हाल में हरे वृक्ष नहीं काटने की अपील की. उन्होंने कहा कि हरे पेड़ काटने पर लगेगा जुर्माना. बैठक के उपरान्त सभी पदाधिकारी ने वन क्षेत्र का सीमांकन किया. बैठक में अंचल निरीक्षक नवीन पूर्ति तथा वनवासी कल्याण केंद्र भोपाल के प्रमुख जी कुबेर और वनवासी कल्याण केंद्र चक्रधरपुर के प्रमुख भूपति शर्मा, केरा वन क्षेत्र के वनपाल चंद्र शेखर मुंडा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >