गुदड़ी बीडीओ संजय को हटाया, प्रणव को चार्ज

खराब परफॉरमेंस के कारण डीसी ने की कार्रवाई चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुदड़ी बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को बीडीओ के पद से हटा दिया है. खराब परफॉरमेंस के कारण उपायुक्त ने यह कार्रवाई की है. मनरेगा, आवास योजना में पिछड़ने तथा सरकारी योजनाओं की मॉनीटरिंग सही से नहीं करने के आरोप […]

खराब परफॉरमेंस के कारण डीसी ने की कार्रवाई

चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुदड़ी बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को बीडीओ के पद से हटा दिया है. खराब परफॉरमेंस के कारण उपायुक्त ने यह कार्रवाई की है. मनरेगा, आवास योजना में पिछड़ने तथा सरकारी योजनाओं की मॉनीटरिंग सही से नहीं करने के आरोप में डीसी ने यह कार्रवाई की है. गुदड़ी बीडीओ के खिलाफ पूर्व में भी दो बार प्रपत्र क गठित हो चुका है. इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था. गुदड़ी बीडीओ के स्थान पर परीक्ष्यमान उप समाहर्ता प्रणव अंबष्ठ को गुदड़ी बीडीओ का चार्ज सौंपा गया है.
समय पर पंचायत भवनों का कार्य पूरा करें संवेदक : डीडीसी. जिला परिषद सभागार में डीडीसी सीपी कश्यप ने पंचायत भवन के संवेदकों के साथ बैठक की. इसमें डीडीसी सीपी कश्यप ने संवेदकों को बताया कि पंचायत भवनों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता सूची में है. सरकार हर पंचायत में पंचायत भवन बनाना चाहती है. इस कारण पंचायतों भवनों के कार्य को संवेदक प्राथमिकता के आधार पर करें. समय पर पंचायत भवनों का कार्य पूरा करें. संवेदकों की जो समस्या होगी, उसे दूर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >