आज तक बिना फाइल के जमा होगा होल्डिंग टैक्स, मंगलवार को 1.07 लाख रुपये जमा हुए टैक्स
चाईबासा : सात फरवरी मंगलवार को चाईबासा नप में 132 लोगों ने कुल एक लाख सात हजार रुपये होल्डिंग टैक्स जमा किया. आठ फरवरी तक बिना फाइन के होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है. सरकार ने आठ फरवरी के बाद होल्डिंग टैक्स जमा करने पर फाइन का प्रावधान निर्धारित किया है. इस संबंध में नप प्रशासन ने सरकार के आदेश का पालन करने की बात कही है. अब देखना है कि नौ फरवरी से लोगों को लेट फाइन देना पड़ रहा है या नहीं.
मैं अपनी शक्तियों का उपयोग कर लेट फाइन नहीं लगने दूंगी : नाग. नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग ने कहा है कि मैं अध्यक्ष की शक्तियों का उपयोग कर लोगों को अतिरिक्त रूप से लेट फाइन नहीं लगने दूंगी. इस संबंध में जो प्रशासनिक कार्य करना होगा, किया जायेगा.
आठ के बाद लेट फाइन के साथ जमा होगा होल्डिंग टैक्स : कार्यपालक
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा है कि सरकार ने आठ के बाद लेट फाइन के साथ होल्डिंग टैक्स वसूली का आदेश दिया है. अगर, बीच में सरकार का कोई नया आदेश नहीं आता है तो, 9 फरवरी से लेट फाइन के साथ होल्डिंग टैक्स जमा होगा.
