एसएन हाई स्कूल: विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

गुवा : एसएन हाई स्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों को मंगलवार को विदाई दी गयी. इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य पदमा केसरी शामिल थी. उन्होंने कहा कि मेहनत कर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें. इससे स्कूल के साथ-साथ जिले […]

गुवा : एसएन हाई स्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों को मंगलवार को विदाई दी गयी. इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य पदमा केसरी शामिल थी. उन्होंने कहा कि मेहनत कर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें. इससे स्कूल के साथ-साथ जिले का भी नाम होगा.

इस अवसर पर पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया ललिता पुरती, पूर्व मुखिया नूतन सुंडी, गुवा पूर्वी मुखिया चांदमनी लागुरी, पूर्व जिप सदस्य देवकी कुमारी, प्रधानाध्यापिका रेणु गोप, प्रेम प्रकाश सिंह, राजेश गोप, बुद्धेश्वर बोस, तिलक बरसी, वीरेंद्र शर्मा, हरिश चंद्र बोस, मीना दास, गुरमीत कौर उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >