चांडिल में सड़क दुघर्टना में महिला की मौत

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित चिलगू में रविवार को ट्रेलर के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला चिलगू निवासी ठिरकी मार्डी (50) है. जानकारी अनुसार ठिरकी मार्डी एनएच-33 पार कर रही थी. इसी क्रम में चांडिल से जमशेदपुर जा रही ट्रेलर ने ठिरकी को धक्का मार दिया, जिससे […]

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित चिलगू में रविवार को ट्रेलर के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला चिलगू निवासी ठिरकी मार्डी (50) है.

जानकारी अनुसार ठिरकी मार्डी एनएच-33 पार कर रही थी. इसी क्रम में चांडिल से जमशेदपुर जा रही ट्रेलर ने ठिरकी को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची चांडिल पुलिस ने उसे एमजीएम जमशेदपुर में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान ठिरकी की मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >