बच्चों की छिपी प्रतिभा निखारने की जरूरत

डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, सेल गुवा महाप्रबंधक मानस विश्वास ने कहा मॉडल में झलकी बच्चों की प्रतिभा गुवा : बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी होती है. जरूरत है सिर्फ उसे निखारने की़ लगातार मेहनत व सतत प्रयास से बच्चे जीवन में हर अंसभव कार्यों को सरलतापूर्वक कर सकते हैं. उक्त बातें सेल गुवा […]

डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, सेल गुवा महाप्रबंधक मानस विश्वास ने कहा

मॉडल में झलकी बच्चों की प्रतिभा
गुवा : बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी होती है. जरूरत है सिर्फ उसे निखारने की़ लगातार मेहनत व सतत प्रयास से बच्चे जीवन में हर अंसभव कार्यों को सरलतापूर्वक कर सकते हैं. उक्त बातें सेल गुवा महाप्रबंधक मानस विश्वास ने डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कही. महिला समिति की कार्यकारिणी अध्यक्ष स्वागत विश्वास ने कहा कि बच्चों की प्रदर्शनी ज्ञानप्रद व लाभकारी है़ स्कूल के प्राचार्य नागेश्वर पसायत ने कहा कि बच्चों के ऊपर देश का भविष्य है.
इस अवसर स्कूली बच्चों ने विज्ञान पर आधारित मॉडलों के माध्यम से पर्यावरण रक्षा की जानकारी लोगों को दी. बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण नियत्रंण, सिगरेट पीने से होने वाली फेफड़े की बीमारी, जल संरक्षण यंत्र आदि विषय पर मॉडल प्रस्तुत किये. मौके पर सेल पदाधिकारी विभूति नारायण सिंह, डॉ टीसी आनंद, राकेश नंदकुरियार, डॉ विपलव दास, शिक्षक शंकर विश्वकर्मा, बीएन झा, एसके पांडेय, विकास मिश्र, विनोद कुमार साहू, एस राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >