पांड्राशाली : हादसे में बाइक सवार की मौत

पाताहातु रेलवे फाटक के पास दो बाइकों के बीच टक्कर, एक अन्य घायल, दूसरा बाइक सवार फरार चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी अंतर्गत पाताहातु रेलवे फाटक के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में पाताहाता बड़ा टोली निवासी साधु लेयांगी (55) की मौत हो गयी. जबकि साधु के साथ बाइक पर सवार गोटाई गांव […]

पाताहातु रेलवे फाटक के पास दो बाइकों के बीच टक्कर, एक अन्य घायल, दूसरा बाइक सवार फरार

चाईबासा : पंड्राशाली पुलिस चौकी अंतर्गत पाताहातु रेलवे फाटक के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में पाताहाता बड़ा टोली निवासी साधु लेयांगी (55) की मौत हो गयी. जबकि साधु के साथ बाइक पर सवार गोटाई गांव निवासी रवि गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की रात आठ बजे की बतायी जा रही है. दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी नितिन सिंह ने बताया कि घटना के समय दोनों बाइक सवार पंड्राशाली बाजार से घर लौट रहे थे.
इसी दौरान किसी बाइक सवार ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया था. इससे साधु नीचे गिर पड़े. नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घायल रवि गोप को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >