किसी को डायन कहना अपराध : राजेंद्र सिन्हा

चाईबासा : सदर प्रखंड चाईबासा के नवगठित ग्राम पंचायत नीमडीह में शनिवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिला विधिक-सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से विधिक शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को संविधान, परित्यक्ता पत्नी, श्रमिक, शिक्षा, जेल के बच्चों से संबंधित कानून की जानकारी दी गयी. डीएलएसए के सचिव […]

चाईबासा : सदर प्रखंड चाईबासा के नवगठित ग्राम पंचायत नीमडीह में शनिवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिला विधिक-सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से विधिक शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को संविधान, परित्यक्ता पत्नी, श्रमिक, शिक्षा, जेल के बच्चों से संबंधित कानून की जानकारी दी गयी. डीएलएसए के सचिव व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी औरत को डायन कहना कानून जुर्म है.

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं, विकलांग-व्यक्तियों व बच्चों को किसी भी परेशानी से निजात पाने के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं नि:शुल्क अधिवक्ता भी जिला विधिक-सेवा प्राधिकार, चाईबासा कोर्ट की ओर से उपलब्ध कराये जाते हैं. मुखिया सुमित्रा देवगम को विभिन्न कानूनी जानकारियां से संबंधित छोटी-छोटी 15 पुस्तकें प्रदान की गयी. सभा को मानकी दलपत देवगम, मुखिया, अधिवक्ता महेंद्र दोराइबुरू, प्रेमी दोराइबुरू आदि ने संबोधित किया.

सभा से पूर्व मुख्य अतिथि सहित उपमुखिया अमित यादव, मुंडा जानुम सिंह देवगम, हो महासभा के महासचिव नरेश देवगम, समाजसेवी विकास दोदराजका, नीरज दोदराजका, पंचायत सचिव धीरेंद्र साव, वार्ड-सदस्य गण एवं ग्रामीणों ने भारत के महान विभूति डॉ भीमराव आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण किया.

व्यवहार न्यायालय के लिपिक की ब्रेन हेंब्रेज से मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >