सड़क हादसे में युवक की मौत

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत मांझी पड़सी निवासी प्रधान सवैंया (28) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार प्रधान सवैंया शुक्रवार की शाम घर से बाइक लेकर […]

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत मांझी पड़सी निवासी प्रधान सवैंया (28) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार प्रधान सवैंया शुक्रवार की शाम घर से बाइक लेकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >