सोनुवा : शुक्रवार देर रात सोनुवा के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा पोस्टरबाजी की गयी. इस दौरान सोनुवा के पोड़ाहाट के चारमोड़, संरडियापोस व आसनतलिया गांव स्थित पंचायत भवन व स्वास्थ्य केंद्र पर एक सौ से ज्यादा पोस्टर चिपकाये और फेंके गये थे. पोस्टरबाजी की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सोनुवा थाना के अवर निरीक्षक एसएन लाल ने पोस्टरों को जब्त कर लिया.
इधर, क्षेत्र में हुए पोस्टरबाजी से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है. पोस्टरों में मुख्य रूप से पुलिसिया कार्पेट सिक्युरिटी को ध्वस्त करें, सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को रद्द करने, दो दिसंबर को पीएलजीए की 17वां स्थापना दिवस गांव-गांव में मनाने आदि कई बातें लाल स्याही से लिखे गये थे. पोस्टर के नीचे निवेदक भाकपा माओवादी व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी लिखा गया था.
