हो भाषा का मुद्दा संसद में उठाकर सरकार पर दबाव बनायेंगे : बलमुचु

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात चाईबासा : भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में हो भाषा को शामिल कराने को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्य शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु से मिले. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से कहा कि विभिन्न प्रदेशों के कई […]

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात

चाईबासा : भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में हो भाषा को शामिल कराने को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्य शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु से मिले. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से कहा कि विभिन्न प्रदेशों के कई संगठनों ने हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग रखी.
लोकसभा व विधानसभा सत्र के दौरान कई बार इसपर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बलमुचु से अपेक्षा जतायी. सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्व के सभी दस्तावेज अविलंब उपलब्ध कराने को कहा. सांसद ने कहा कि राज्यसभा सत्र के दौरान वे इसपर प्रश्न उठायेंगे. हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग राज्यसभा सत्र के चर्चा में लाकर हो समुदाय की आवाज पहुंचाने का आश्वासन दिया.
सरकार पर दबाव बनाने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु, रंजन बोयपाई, लोम्बोति होनहागा, कृष्णा चंद्र बोदरा, रोशन हेम्ब्रम, विक्की बानरा, बबलू बानरा, कृष्णा बिरुली आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >