चाईबासा : तीर जालसाजों ने सौ रुपये का चेक लेकर एक महिला के बैंक खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिये.
घटना के संबंध में गुड़ा गांव निवासी सनातन बलमुचु द्वारा डेढ़ माह बाद झींकपानी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2015 की सुबह 11 बजे दो लोग बाइक पर उसके घर पहुंचे. उन्होंने खुद को जमशेदपुर के निर्मल शीड कंपनी का कर्मचारी बताया था और कहा कि उनकी कंपनी फूल व सब्जियों का बीज बेचती है.
ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिये उन्हें सौ रुपये की राशि में मेंबर बनाया जाता है. उन्हें यकिन दिलाकर दोनों लोगों ने उनसे 100 रुपये का चेक ले लिया. 16 दिसंबर को जब वे अपनी पीएनबी खाते का बैलेंस दर्ज कराने पहुंची, तो उन्हें पता चला कि दोनों व्यक्तियों को दिये गये चेक के जरिये उनके खाते से 45,500 रुपये निकाल लिये.
बैंक के जरिये उन्हें पता चला कि चाईबासा के एक्सीस बैंक के खाताधारक सुशांता कुमार पानी की ओर से क्लियरेंस के लिये चेक लगाया गया. हालांकि एक्सिस बैंक की ओर से उन्हें खाताधारक का पता नहीं बताया गया. उनकी शिकायत पर पुलिस ने सुशांता कुमार पानी समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही.
