नक्सली आकाश जी समेत 14 पर मामला दर्ज

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के फर्द बयान पर मनोहरपुर (आनंदपुर) थाना कांड संख्या 09/16 के तहत गिरफ्तार अभियुक्त दीपराज सिंह,हरेकृष्णा महतो,मनोज सिंह एवं उधेश्वर सिंह समेत मौके से फरार होने वाले पीएलएफआइ नक्सली कोलेबिरा निवासी आकाश जी उर्फ कन्हैया सिंह, साहूबेड़ा निवासी राधा नायक, डुमिरता निवासी राहुल बड़ाइक, संतोष जी समेत अन्य […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास के फर्द बयान पर मनोहरपुर (आनंदपुर) थाना कांड संख्या 09/16 के तहत गिरफ्तार अभियुक्त दीपराज सिंह,हरेकृष्णा महतो,मनोज सिंह एवं उधेश्वर सिंह समेत मौके से फरार होने वाले पीएलएफआइ नक्सली कोलेबिरा निवासी आकाश जी उर्फ कन्हैया सिंह, साहूबेड़ा निवासी राधा नायक, डुमिरता निवासी राहुल बड़ाइक, संतोष जी समेत अन्य चार से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दर्ज मामले में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 7,148,149,353,307,120(बी) एवं 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को चाईबासा जेल भेज दिया गया है. मामले का अनुसंधान आनंदपुर थाने में पदस्थापित एएसआई कामख्या सिंह को सौंपा गया है.

अपने फर्द ब्यान में थाना प्रभारी ने बताया कि नियमित सर्च ऑपरेशन के दौरान टेंड्राउली से सिदुवा पहाड़ी की ओर जाने के क्रम में दीपराज सिंह का ऑल्टो खड़ा दिखा,पुलिस की भनक मिलते ही ऑल्टो में सवार चार से पांच की संख्या में लोग पहाड़ी की ओर भागते हुये पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी.सभी नक्सली सिविल ड्रेस में थे तथा करीब 45 मिनट तक पुलिस पर फायरिंग करते रहे. पुलिस ने इंसास व राइफल से कुल 35 राउंड फायरिंग हुई,जबकि नक्सलियों की ओर से भी 15 राउंड फायरिंग की गयी.
फायरिंग रुकने के पश्चात सिदुवा के पहाड़ी व आसपास में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बोलेरो दिखा,जिसमें सवार चार लोग भागने लगे.चारों को पुलिस ने पकड़ा तो दीपराज व हरेकृष्णा घायल पाये गये.जबकि अन्य दो लोग घायल नहीं थे.पूछने पर उन्होंने बताया कि पीएलएफआई नक्सली आकाश जी ने फोन कर बुलाया था,बाजार से सामान इत्यादी भी खरीद कर कल शनिवार को ही टेंड्राउली पहाड़ के पास पहुंचाया था.
पहाड़ी रास्ते में कार फंस जाने के कारण बोलेरो को बुलवाया गया था,जिसमें आकाश जी समेत उनके दस्ते के लोग बाहर जाने वाले थे. अपने बयान में श्री रविदास ने बताया है कि गिरफ्तार दीपराज सिंह ने बताया कि वह पीएलएफआई के लिये काम करता है,हमेशा से पुलिस की गतिविधि नक्सलियों को पहुंचाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >