चाईबासा : देश भर में झारखंड नक्सल घटनाओं में शीर्ष पर रहने के बावजूद पश्चिम सिंहभूम जिले में पिछले वर्षों की तुलना में नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. इसका सबसे मुख्य कारण समय-समय पर पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाना रहा है. वर्ष 2015 नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के व्यापक अभियान का गवाह बना. जिले से नक्सलियों की पकड़ कम करने के लिये पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने इस साल कुल 117 अभियानों को अंजाम दिया.
जिसमें अंतरराज्य स्तर के 9 अभियान, अंतरजिला स्तर के 15 व जिला स्तर के 93 अभियान शामिल है. पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा 20 अभियान अप्रैल माह में तथा सबसे कम अक्तूबर माह में पांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने कुल 29 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इन अभियानों में 19 हथियार, 38 गोली, 21 बम, सात बाइक, दो जनरेटर, 12 हेंड फोन व वायरलेस तथा 32 मोबाइल जब्त किये गये.
