शुरू हुई रानी तालाब की सफाई
चक्रधरपुर : सोमवार को ऐतिहासिक रानी तालाब मानव कौशल विकास के तहत नगर पर्षद चक्रधरपुर एवं मत्स्य निदेशालय द्वारा मछुआरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ नगर पर्षद के अध्यक्ष कृष्णादेव साह ने विधिवत नारियल फोड़ कर किया. जिसके बाद प्रशिक्षु, वार्ड पार्षदों व शहर के लोगों ने रानी […]
चक्रधरपुर : सोमवार को ऐतिहासिक रानी तालाब मानव कौशल विकास के तहत नगर पर्षद चक्रधरपुर एवं मत्स्य निदेशालय द्वारा मछुआरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ नगर पर्षद के अध्यक्ष कृष्णादेव साह ने विधिवत नारियल फोड़ कर किया.
जिसके बाद प्रशिक्षु, वार्ड पार्षदों व शहर के लोगों ने रानी तालाब की सफाई शुरू की.
इस दौरान मुख्य अनुदेशक प्रदीप कुमार ने इस क्रम में मुख्य निर्देशक प्रदीप कुमार ने कहा कि रानी तालाब में मछुआरों को मछली पालन तथा देख रेख के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के साथ कैसे पानी को साफ रखें, पानी में जल कुंभी को कैसे नष्ट करने आदि की जानकारी दी जायेगी उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 100 मजदूर शामिल होंगे. मौके पर वार्ड पार्षद दिनेश जेना, राजा प्रसाद, शंभु साह, पंकज पांडेय, नंद कुमार झा समेत काफी संख्या में शहर के लोग व प्रशिक्षु उपस्थित थे.