सात सीआरसी के 48 स्कूलों के बीच चावल वितरित

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सात सीआरसी से सबंद्ध प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के लिए चावल का वितरण सोमवार को किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर की देखरेख में विद्यालयों में चावल दिये गये. 48 स्कूलों में चावल का वितरण किया गया. बीइइओ ने बताया कि बीआरसी में काफी कम मात्रा में […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सात सीआरसी से सबंद्ध प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के लिए चावल का वितरण सोमवार को किया गया.

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर की देखरेख में विद्यालयों में चावल दिये गये. 48 स्कूलों में चावल का वितरण किया गया.
बीइइओ ने बताया कि बीआरसी में काफी कम मात्रा में चावल उपलब्ध है. इसलिए सात सीआरसी के स्कूलों को एक-एक माह का चावल सोमवार को दिया गया. मवि हुड़ांगदा, मवि टोकलो, मवि महुलपानी, मवि ईचाकुटी, मवि रोलाडीह, मवि बुढ़ीगोड़ा, मवि आसनतलिया से संबद्ध रखने वाले स्कूलों को चावल दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >