चाईबासा : कोल्हान विवि के छात्र प्रतिनिधि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर विवि प्रबंधन की गलत नीतियों की शिकायत करेंगे. रविवार को छात्र प्रतिनिधियों ने बैठक में यह निर्णय लिया गया. केयू के सचिव युगल किशोर पिंगुवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि विवि के कुलपति व प्रति कुलपति सहित अन्य अधिकारी घोटाले में फंसे हुए है. लेकिन सभी जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.
छात्र प्रतिनिधियों की टीम दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री से भी मिलेगी और उन्हें वास्तविकता से अवगत करायेगी. चाईबासा आने पर गृहमंत्री राजनाथ िसंह का स्वागत कर उन्हें कोल्हान विश्वविद्यालय में हो रहे घोटालों व गड़बड़ियों से अवगत कराया जायेगा.
