चक्रधरपुर : सेरसा स्टेडियम के समीप रेलवे कल्याण मंडल में एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत कार्यक्रम के दूसरी पाली में डीएसपी ने सारा जमाना हसीनों का दीवाना, क्या खूब लगती हो-बड़ी सुंदर दिखती हो, मेरी जिंदगी में किसी अजनबी का इंतजार है, ऐ अजनबी, मेरे दिल में आज क्या है, जो कहो तो मैं बता दूं,…. समेत कई मधुर गीत गाये. उनकी गीतों को सुन कर उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया.
संगीत संध्या के प्रथम सत्र में हार्ट बीट म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता के कलाकारों ने गीत पेश किये. प्रमुख रूप से श्रीजा, बिहास, देव जानी व चंदन कुमार ने अपनी आवाज में नये व पुराने फिल्मी गीत गाये. म्यूजिकल ग्रुप में कुल 15 कलाकार शामिल थे. जो देर रात तक गीत व संगीत के कार्यक्रम पेश करते रहे. इस संगीत संध्या में अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल, डॉ कैलाशनाथ, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधानसीनियर डीओएम हरबिंदर सिंह, डीओएम गजराज सिंह, रेलवे के कई अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अफसरान, प्रशासनिक पदाधिकारी, रोटरी क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य, शहर के प्रबुद्ध लोग व महिलाएं उपस्थित थीं.
